शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने भरोसे और विश्वास की नींव को हिलाकर रख दिया है। बाग सेवनिया में रविवार दोपहर एक नाबालिग ने अपने साथ हुई दरिंदगी की ऐसी कहानी बताई कि हर कोई हैरान रह गया। पीड़िता ने बताया कि उसे पढ़ाई और नौकरी के नाम पर किस तरह सहेली ने धोखा देकर बुलाया और लड़कों से उसका रेप कराया। इस पूरी वारदात में उसकी एक सहेली समेत चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
नौकरी की तलाश में पहुंची भोपाल
पुलिस के मुताबिक पीड़िता छिंदवाड़ा की रहने वाली युवती 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई और नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए मोनिका इंदौरिया नाम की युवती से हुई, जो फिलहाल नर्मदापुरम रोड स्थित विद्यानगर इलाके में अपनी परिचित रेणुका बुनकर के साथ रह रही थी। मोनिका ने पीड़िता को एडमिशन और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर 18 मार्च को भोपाल बुलाया। यहां पहुंचने के बाद उसे अपने किराए के फ्लैट पर ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात रेणुका से कराई गई।
शराब पिलाकर रेप करने का आरोप
आरोप है कि इसी दौरान मोनिका ने अपने दो परिचित युवकों अतुल और निखिल को फ्लैट पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर नाबालिग को शराब और बीयर पिलाकर नशे की हालत में पहुंचा दिया। जब पीड़िता पूरी तरह नशे में बदहवास हो गई, तब दोनों आरोपियों ने बारी बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरी बार जब दुष्कर्म हुआ तब रेणुका ने भी आरोपी का सहयोग किया, पीड़िता के होश में आने पर जब उसने विरोध किया, तो उसे डराया-धमकाकर चुप करा दिया गया।
छिंदवाड़ा लौटकर दर्ज करवाई एफआईआर
अगले दिन वह डरी-सहमी हालत में वापस छिंदवाड़ा लौट गई। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद 27 मार्च को पीड़िता अपनी मां के साथ भोपाल पहुंची और बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य आरोपी मोनिका समेत 4 हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी मोनिका इंदौरिया, रेणुका बुनकर, अतुल मेडेकर और निखिल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

