महाकुंभ में माला बेचते हुए चर्चा में आई मोनालिसा संग मंदिर में विवाह रचाने वाले पलड़ी गांव (बागपत, यूपी) के फरमान के इस निर्णय से उसका परिवार काफी नाराज है. खबर यह है कि फरमान के परिवार ने मोनालिसा को अपनाने से इंकार करते हुए अपने बेटे फरमान से ही नाता तोड़ लिया है. मामला यहां तक ही खत्म नहीं हुआ. बल्कि फरमान के पिता जाफर अली ने साफ कहा कि हमारा उससे कोई नाता नहीं है.

मोनालिसा से फरमान खान की मुलाकात छह महीने पहले मुंबई में अपने स्टूडियो में हुई थी. इसके बाद कई बार ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के सेट पर मिले. दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और केरल के मंदिर में शादी करने के बाद 11 मार्च को अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई. पहले मोनालिसा के परिवार वालों के साथ साथ फिल्म के डायरेक्टर ने भी लव जेहाद के आरोप लगाए.

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का निधन, तीन बार रह चुके थे विधायक, राम मंदिर के लिए दिया था 50 लाख रुपये का सहयोग

बता दें कि मोनालिसा के पिता भी इस प्रेम संबंध से नाराज थे और शादी के खिलाफ थे. जिसके बाद दोनों ने केरल के एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली. बताया यह भी जा रहा है कि मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी. इस मामले में डायरेक्टर सनोज मिश्रा कह चुके हैं कि मोनालिसा को बहकाकर भोले-भाले बंजारा समुदाय को धोखा देने की कोशिश की गई है. पीएफआई और अन्य कट्टरपंथी संगठनों द्वारा कथित रूप से केरल ले जाकर लव जिहाद जैसी साजिश रची गई. उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की अपील भी की थी.