न्यायमुद्दीन अली, अनूपपुर। जिले के कोतमा में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। कोतमा थाना क्षेत्र के श्रमिक नगर पकरिहा में 28 मार्च को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मनोज साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के भाई रमेश ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी शिवराम चौधरी ने मनोज साहू को यूक्लिप्टस के डंडे से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसकी मां रैमुन बाई ने भी हाथ-मुक्कों और डंडे से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। “सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल

हत्या में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया गया है। कोतमा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पहले रैमुन बाई को गिरफ्तार किया, वहीं फरार आरोपी शिवराम चौधरी को भी पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

रत्नाम्भर शुक्ला, थाना प्रभारी कोतमा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m