चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चार साल, भगवंत मान के साथ अभियान के तहत अपनी सरकार की शिक्षा क्रांति का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले चार वर्षों में किए गए बुनियादी सुधारों के कारण पंजाब के सरकारी स्कूल अब मॉडल शिक्षा संस्थानों में बदल चुके हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दे रहे हैं।
Read This:-
मुख्यमंत्री मान ने आंकड़ों के जरिए बताया कि आप सरकार ने शिक्षा को राज्य के विकास की रीढ़ माना है। उन्होंने जानकारी दी कि साल 2021-22 में शिक्षा बजट 12,657 करोड़ रुपये था। साल 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 19,279 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

मिड-डे मील केंद्र से स्मार्ट स्कूल तक का सफर
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी स्कूलों को महज मिड-डे मील केंद्र बनाकर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, पहले स्कूलों को सिर्फ बाहर से पेंट करके स्मार्ट होने का दावा किया जाता था, जबकि अंदर शिक्षकों और सुविधाओं की भारी कमी थी। हमने उस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि गुजरात जैसे राज्यों के उलट, पिछले चार वर्षों में पंजाब में एक भी पेपर लीक की घटना नहीं हुई है।
- बाहुबली अनंत सिंह के बाद अब भतीजों को भी राहत, दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
- नालंदा भगदड़ हादसे में मौत की संख्या बढ़ कर हुई 9, सीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 8 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान
- पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल, TMC को छोड़कर भाजपा का थामा दामन
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ढाई दशक पुराने फर्जी वेतन घोटाले में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा – सिर्फ संदेह के आधार पर नहीं दी जा सकती सजा
- BJP Mahila Morcha List: राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, 49 नेत्रियां मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

