चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंदौर में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही करने पर कार्रवाई की गई है। ड्यूटी से नदारद टीआई को सस्पेंड कर दिया गया है। TI यातायात विभाग में पदस्थ थे। थाना प्रभारी पर हुए इस एक्शन के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, 29 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर थे। जहां यातायात व्यवस्था के तहत बापट चौराहे पर टीआई राहुल सिंह राजपूत की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निर्धारित स्थान पर वे समय पर मौजूद नहीं मिले। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी पहले भी लापरवाही के मामलों में कार्रवाई झेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: महाकाल के दरबार पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद, नक्सलवाद पर कही ये बड़ी बात
ऐसे में वीआईपी ड्यूटी जैसे संवेदनशील मौके पर गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है और सभी अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति सख्त रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

