बदायूं. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार स्लीपर बस और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- गिरता रुपया और BJP की छवि के बीच… अखिलेश यादव ने बोला हमला, भाजपा पर जनता को गुमराह करने के लगाए आरोप

बता दें कि घटना उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाइवे पर कछला के समीप उस वक्त घटी, जब एक स्लीपर बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. घटना में पिकअप चालक समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- पति-पत्नी, 2 मासूम और मौत का खेलः एक परिवार के 4 लोगों की घर पर मिली लाश, जानिए एक झटके में कैसे उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहगीरो की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला. उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया. रास्ते में ही चालक और एक अन्य की मौत हो गई. वहीं 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान दिनेश कुमारी चौधरी (41) और दुर्गेश यादव (40) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है. हालांकि, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.