National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (31 मार्च 2026) की खबरों में IndiGo को मिला नया CEO; ईरान युद्ध के बीच कोरोना की वापसी; मायके से पत्नी को मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं; ईरान पर 2000 पाउंड के ‘बंकर-बस्टर’ बमों से हमला प्रमुख रहा।

1. IndiGo को मिला नया CEO
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त करने की घोषणा की. विलियम वॉल्श, जो एयरलाइन इंडस्ट्री के एक अनुभवी दिग्गज हैं, अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल हैं. यह घोषणा IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स के अचानक पद छोड़ने के तीन हफ़्ते से भी कम समय बाद की गई है.

2. ईरान युद्ध के बीच कोरोना की वापसी, 23 देशों में फैला नया वैरिएंट ‘सिकाडा’
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के कारण विश्व में उथल-पुथल मची हुई है। ईरान युद्ध के बीच एक बार फिर कोरोना या कहे कोविड-19 (COVID-19) की वापसी हुई है। कोरोना वायरस का एक नया रूप दुनिया की दहलीज पर दस्तक दी है। कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’ (Corona Cicada Variant) ने 23 देशों में दस्तक दे दी है। इस वैरिएंट का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिल रहा है। यह अमेरिका में जंगल की आग की तरह फैल रहा है।

3. मायके से पत्नी को मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं
मायके से पत्नी को मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं होगा। वो संपत्ति महिला को माता-पिता से विरासत में मिली संपत्ति है। अगर उसकी मौत बिना संतान, वसीयत किए बिना ही हो जाती है, तो भी उस संपत्ति पर महिला के पति या ससुराल वालों का कानूनी हक नहीं होगा। ऐसी संपत्ति महिला के पिता के कानूनी वारिसों को जाएगी। ये टिप्पणी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने की है।

4. ईरान पर 2000 पाउंड के ‘बंकर-बस्टर’ बमों से हमला
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 32वां दिन हैं। समय बीतने के साथ ही अमेरिका-इजरयाल और ईरान की बीच संघर्ष दिन-व-दिन भीषण होता जा रहा है। ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारियों के बीच अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। अमेरिका ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फाहान (Isfahan) में बड़े हथियार गोदाम (ammunition depot) पर बंकर-बस्टर बमों से हमला किया है। इस हमले में 2000-पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के भारी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है। हमले का वीडियो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- आज नासा का आर्टेमिस मिशन लॉन्च होना है. 1972 के बाद NASA का चंद्रमा पर ये पहला अंतरिक्ष यात्री मिशन है। आर्टेमिस 2 चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर 10 दिन की यात्रा पर ले जाएगा।
- अरविंद केजरीवाल से जुड़े ईडी के समन की अवहेलना मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
स्मार्ट सिटी योजना को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया बड़ा हमलाः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने संसद कार्यवाही के दौरान सरकार के स्मार्ट सिटी योजना को लेकर घेरा है. राहुल गांधी ने कहा कि कोई शहर स्मार्ट नहीं हो सकता, अगर वह अपने नागरिकों को बुनियादी गरिमा, साफ पानी, स्वच्छ हवा और सुरक्षा नहीं दे पाता है. उन्होंने कहा कि आपको मोदी सरकार का स्मार्ट सिटी मिशन तो याद ही होगा, जिसके तारीफों के पुल बांधते प्रधानमंत्री थकते नहीं थे! (पूरी खबर पढ़े)
CAG रिपोर्ट में जवानों को समय पर वेतन-भत्ते न मिलने का खुलासाः कम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) की डिफेंस पर रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई। इसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के भीतर मिलिट्री अस्पतालों के रखरखाव में कमी की ओर भी इशारा किया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में सेना के जवानों को उनके वेतन-भत्ते समय पर और सही तरीके से नहीं मिले। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के निर्माण कार्यों से जुड़े साइट रिकॉर्ड्स ठीक से नहीं रखे गए। (पूरी खबर पढ़े)
पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिलः लिएंडर पेस भारत के सबसे महान और सफल पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं. सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कदम राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। पेस, जो भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा नेता सुकांता मजुमादर भी मौजूद रहे। पेस का पार्टी में शामिल होना पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

