Commercial LPG Cylinder Price Hiked: ईरान युद्ध (Iran War) के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने से खाड़ी देशों से आने वाले गैस और तेल की सप्लाई ठप होने का सीधा असर अब जनता की जेब पर पड़ने लगा है। युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। वित्तीय वर्ष-2026-27 के पहले दिन देशवासियों को महंगाई का झटका देते हुए तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दामों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसी के साथ ही देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2,078.50 रुपये पहुंच गया है।
वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मौजूदा साल के 4 महीनों में 5वीं बार इजाफा किया गया है। इससे पहले, 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं आज 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 2200 रुपए के पार चला गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में 195.5 रुपए की तेजी के साथ 2078.50 रुपए हो गए हैं। जबकि मौजूदा साल में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 498 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है। मुबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 196 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और दाम 2031 रुपए हो गई है। खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 499.5 रुपए की बड़ेातरी देखी गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में सबसे ज्यादा 218 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और दाम 2208 रुपए हो गई हैं। खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 524 रुपए की बड़ेातरी देखी गई है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 203 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और दाम 1739.50 रुपए हो गई हैं। खास बात तो ये है कि मौजूदा साल में चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 507 रुपए की बड़ेातरी देखी गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं
देशवासियों के लिए राहत वाली बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले महीने 6 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों का ऐलान किया गया था। वैसे ही उम्मीद की जा रही थी, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि ऐसा देखने को नहीं मिला। आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के किसी महानगर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा किया गया था। इसके बाद दिल्ली में 913 रुपए, कोलकाता में 939 रुपए, मुंबई में 912.50 रुपए और चेन्नई में 928.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

