दिल्ली पुलिस को ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत स्पेशल स्टाफ ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.031 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस कोकीन की बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग तस्करी के नेटवर्क पर प्रभाव डाल सकती है। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने आरोपी की पहचान जॉन चिबुइके (35) के रूप में की है, जो नाइजीरिया का नागरिक है और महरौली के इस्लाम कॉलोनी इलाके में रह रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, जॉन साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली में कोकीन सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का हिस्सा था और पिछले कुछ समय से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा था।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 30 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि यह नाइजीरियन नागरिक इलाके में बड़े स्तर पर कोकीन सप्लाई कर रहा है। इसके बाद स्पेशल स्टाफ की टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के जरिए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसके ठिकाने पर छापा मारा।
घर से मिली भारी मात्रा में कोकीन
छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1031 ग्राम यानी 1.031 किलोग्राम फाइन क्वालिटी कोकीन बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी ड्रग सप्लाई चेन के लिए बड़ा झटका है।
पहले भी दर्ज है मामला
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में शामिल रहा है। वर्ष 2022 में प्रीत विहार थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वर्तमान मामले में महरौली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इसके साथ ही अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन कवच के तहत नशे के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

