CSK vs PBKS IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए रोमांचक मैच में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए, लेकिन पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लगातार दूसरी जीत अपने नाम की। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाई। टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सरफराज खान ने तेज 32 रन, ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 रन और संजू सैमसन ने 7 रन बनाए। वहीं PBKS के लिए सबसे ज्यादा वैशाख विजय कुमार ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा जैवियर, मार्को और चहल ने एक-एक विकेट हासिल किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत मजबूत रही। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरण सिंह ने 61 रनों की साझेदारी की। प्रियांश ने तेज 39 रन बनाए जबकि प्रभसिमरण सिंह ने 43 रनों की अहम पारी खेली। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार 50 रन बनाकर टीम को जीत की ओर लेकर गए। साथ ही कोपर कोनोली ने 36 रन और शशांक सिंह ने नाबाद 14 रन जोड़े। मार्कस स्टोइनिस ने भी नाबाद 9 रन का योगदान दिया। वहीं चेन्नई की ओर से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट हासिल किये।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (CSK vs PBKS, IPL 2026)

CSK : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह।

PBKS : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, वैशाख विजय कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बरार।