भारत के चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस के चार कर्मियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। सस्पेंड किए गए पुलिसवालों में एक डीसीपी भी हैं। यह कार्रवाई 2 अप्रैल को अलीपुर में सर्वे बिल्डिंग के सामने कानून-व्यवस्था से जुड़े एक मामले के संबंध में की गई, जब BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान सुरक्षा में चूक हुई थी।
निर्वाचन आयोग (ECI) ने 2 अप्रैल को भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की नामांकन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था में लापरवाही के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग (ECI) ने 2 अप्रैल को भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की नामांकन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था में लापरवाही के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे. वहीं EC की कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस ने पक्षपातपूर्व रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.
चुनाव आयोग ने जिन पुलिस कर्मियों पर एक्शन लिया है, उन निलंबित अधिकारियों में सिद्धार्थ दत्ता (डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस – DC-II, दक्षिण संभाग, कोलकाता पुलिस), प्रियंकर चक्रवर्ती (अधिकारी प्रभारी – OC, अलीपुर पुलिस स्टेशन), चंडी चरण बनर्जी (अतिरिक्त अधिकारी प्रभारी – Addl. OC, अलीपुर पुलिस स्टेशन) और सौरभ चटर्जी (सार्जेंट, अलीपुर पुलिस स्टेशन) शामिल हैं। इन सभी को सस्पेंड किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.
चुनाव आयोग की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के पास 1 अप्रैल को हुए तनाव के संबंध में बड़ी कार्रवाई की है. उनका काफिला दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर सर्वे भवन की ओर कूच कर रहा था. यहीं सुवेंदु अधिकारी अपना नामांकन दाखिल करने वाले थे. इस दौरान सुरक्षा में चूक हुई थी.
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला को पत्र लिखकर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. बंगाल की हॉट सीट में से एक भवानीपुर से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं.
बता दें सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दो चरणों में भवानीपुर और नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. 2 अप्रैल को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

