Sports Desk. Best strike rate in powerplay IPL: कहते हैं कि टी20 क्रिकेट में पहले 6 ओवर जिस भी टीम ने अपने नाम कर लिए, उसकी जीत के चांस बढ़ जाते हैं. IPL 2025 से लेकर अब तक 5 ऐसे ओपनर हुए हैं, जिन्होंने इस लीग में पहले 6 ओवरों में विरोधी टीम की गेंदबाजी लाइनअप की धज्जियां उड़ा दीं. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. मतलब गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं. इस लिस्ट में टॉप 5 में से 4 युवा बैटर हैं, जबकि एक दिग्गज को आईपीएल में कई सालों का अनुभव है.

आईपीएल के पिछले 2 सीजन में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (SR) रखने वाले 5 बल्लेबाजों की लिस्ट देख हर कोई हैरान है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस लिस्ट में नंबर 1 पर किसी अनुभवी खिलाड़ी का नहीं, बल्कि 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का नाम है, जिनका स्ट्राइक रेट देखकर दुनिया भर के गेंदबाज खौफ में हैं. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य हैं, जबकि तीसरे पर रहाणे, चौथे पर म्हात्रे और पांचवें पर जायसवाल मौजूद हैं.

2025 से लेकर अब तक IPL के पहले 6 ओवरों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (SR) रखने वाले

  1. वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. 2025 से लेकर अब तक उन्होंने पहले 6 ओवरों में 227.35 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वे हर 10 में से लगभग 4 गेंदों पर बाउंड्री लगा रहे हैं. 117 बॉल खेलकर उन्होंने 266 रन बनाए हैं.

  1. प्रियांश आर्य

इस लिस्ट में दूसरा नाम पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य का है, जिन्होंने पावरप्ले में सबसे अधिक स्थिरता दिखाई है. उन्होंने पहले 6 ओवरों में 180.46 की रफ्तार से 388 रन कूटकर टीम को मजबूत शुरुआत दी है. 215 बॉल पर 388 रन ठोक चुके हैं.

  1. अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में तीसरा नाम केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का है, जिन्होंने 180 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. रहाणे ने 161 बॉल पर 290 रन ठोके हैं. इस दौरान वो तीन दफा आउट भी हुए.

  1. आयुष म्हात्रे

इस लिस्ट में चौथा नाम चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे का है, जिन्होंने पावरप्ले में अपनी निडर बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है. म्हात्रे ने 180 के स्ट्राइक रेट के साथ 115 बॉल पर 207 रन ठोके.

  1. यशस्वी जायसवाल

बाएं हाथ का ये ओपनर अब तक 466 रन बना चुके हैं. जायसवाल ने पिछले दो सालों में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 466 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 175.84 का रहा.