11 April 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 11 अप्रैल का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं.

मेष राशि – आज के दिन किसी से विवाद की स्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है. कार्यशैली में बदलाव और व्यवस्थित दिनचर्या से आपके रुके हुए काम शीघ्र पूरे होंगे. संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से दूर होगी.
वृष राशि – आज के दिन छात्रों को सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने से बचना चाहिए, अन्यथा पछताना पड़ सकता है. परिवार में आपसी समझ बढ़ने से माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. कोई भी बड़ा फैसला लेते समय विशेषज्ञों की सलाह लेना मुनाफे का सौदा साबित होगा.
मिथुन राशि – आज के दिन पैतृक संपत्ति मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. ऑफिस में आपका प्रदर्शन सामान्य से बेहतर रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग और सराहना आपके उत्साह को बढ़ाएगी. आय के नए स्रोत विकसित होंगे.
कर्क राशि – आज के दिन आर्ट्स के विद्यार्थियों के लिए कुछ नया सीखने (जैसे ग्राफिक डिजाइन) का बेहतरीन मौका है. व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी.
सिंह राशि – आज के दिन माता जी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी, जिससे मन को शांति मिलेगी. आज आप एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर समय बिताना पसंद करेंगे. नकारात्मक विचारों (ओवर थिंकिंग) से बचें. प्रैक्टिकल सोच अपनाना आपके लिए हितकारी होगा.
कन्या राशि – आज के दिन महिला उद्यमी आज विशेष रूप से सक्रिय रहेंगी और अच्छा धन लाभ अर्जित करेंगी. बुजुर्गों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. कर्मचारियों के साथ आपका मित्रवत व्यवहार कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, जिससे काम समय से पहले पूरे होंगे.
तुला राशि – आज के दिन जीवन प्रगति की ओर है, इसलिए खुद को नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रखें. अपनी क्षमता के अनुसार बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं. धन संबंधी उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे. पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए आवश्यक है.
वृश्चिक राशि – आज के दिन दूसरों की सफलता से प्रेरित होकर अपने अनुभव का सही इस्तेमाल करेंगे. भावनाओं में बहने के बजाय चतुराई से काम लेना आपके पक्ष में रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है. किसी करीबी से चल रही अनबन दूर होगी.
धनु राशि – आज के दिन कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, धैर्य से काम लें. रुके हुए कार्यों में गति आएगी. सामाजिक रूप से आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है. दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है.
मकर राशि – आज के दिन आपकी कार्यप्रणाली की समाज और ऑफिस में प्रशंसा होगी. व्यापार में नए विचारों का समावेश आपको लाभ दिलाएगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ाना भविष्य के लिए फायदेमंद होगा. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
कुंभ राशि – आज के दिन किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, पहले स्थिति को समझें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के द्वार खोलेगी. आपकी राय की अहमियत बढ़ेगी. ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे.
मीन राशि – आज के दिन कुछ लोग आपके बारे में गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा. बच्चों के साथ समय बिताना तनाव कम करेगा. पारिवारिक कार्यों में सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

