अनमोल मिश्रा, सतना (चित्रकूट)। रामघाट पर मंदाकिनी नदी में शनिवार शाम आरती के दौरान एक नाव पलट गई। जिसके बाद उसमें सवार सभी श्रद्धालु नदी में गिर गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया गया।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद है: प्रसव के बाद महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, हालत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

नदी में नाव पलटने के बाद ड्यूटी पर तैनात सिपाही शिवम मिश्रा, रविंद्र राठौर, जंग बहादुर और लल्लू बिन्द ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने एक-एक कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।

यह भी पढ़ें: बस कंडक्टर का ‘लव ट्रैप’: सीट देने के बहाने छात्रा से बढ़ाई नजदीकी, फिर कमरे में बनाए संबंध, शादी तय हुई तो दूल्हे वालों को भेजे अश्लील Video

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव पलटते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई थी। बचाई गई महिलाओं में से एक की पहचान सुनीता प्रेहान, पत्नी नरेंद्र प्रेहान, निवासी चितरंजन पार्क, नई दिल्ली के रूप में हुई है। अन्य श्रद्धालुओं के नामों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m