Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत में इन दिनों जुबानी जंग तेज हो गई है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उठाए गए सवालों पर अब सूबे के उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सीधा पलटवार किया है। बैरवा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि कांग्रेस सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है, जबकि वर्तमान सरकार किसी भी जनहित की योजना को बंद नहीं करने वाली है।

कांग्रेस ने ही बिगाड़ा योजनाओं का स्वरूप
डिप्टी सीएम ने पुराने रिकॉर्ड खंगालते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भाजपा की कई प्रमुख योजनाओं के साथ खिलवाड़ किया था। भामाशाह योजना को ठंडे बस्ते में डाला गया। अन्नपूर्णा योजना का स्वरूप बिगाड़ दिया गया। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को रोका गया।
डबल इंजन सरकार और अंतिम व्यक्ति का विकास
बैरवा ने स्पष्ट किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार चुनावी वादों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए ठोस काम हो रहे हैं। सरकार का पूरा फोकस इस बात पर है कि योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुँचे।
विकास से कांग्रेस को हो रही है तकलीफ
गौरतलब है कि डॉ. बैरवा ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राजस्थान तेजी से तरक्की कर रहा है, तो विपक्षी दल को यह रास नहीं आ रहा। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- IPL करियर की पहली गेंद पर विकेट निकालने वाले 17 गेंदबाज, लिस्ट में CSK के नए गेंदबाज ने मारी एंट्री
- Business Tips 2026: 50,000 रुपए में शुरू करें ये बिजनेस, लाखों रुपए बरसेगा, जानिए प्रोसेस?
- रेखा गुप्ता सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 717 झुग्गीवासियों को मिलेगा पक्का घर
- CSK के फैसले पर बवाल: सिर्फ आयुष म्हात्रे ही नहीं, IPL में बीच पारी में ‘बलि’ चढ़ चुके हैं ये 6 धुरंधर, देखें पूरी लिस्ट
- फसल खरीद, सरकार की नियत में खोट – भूपेंद्र हुड्डा
