Rajasthan News: दुनिया की सबसे आलीशान ट्रेनों में शुमार पैलेस ऑन व्हील्स के लिए यह पर्यटन सीजन बेहद निराशाजनक साबित हो रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के हालात ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को डरा दिया है, जिसका सीधा असर राजस्थान की शाही यात्रा पर पड़ा है।

मात्र 30 यात्रियों को लेकर पहुंची जैसलमेर
दरअसल, रविवार को इस सीजन के अपने आखिरी फेरे पर जब पैलेस ऑन व्हील्स जैसलमेर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो नजारा चौंकाने वाला था। आलीशान सुविधाओं वाली इस ट्रेन में केवल 30 यात्री ही सवार थे। सूत्रों ने बताया कि मिडिल ईस्ट में मचे घमासान की वजह से विदेशी सैलानियों ने अपनी बुकिंग रद्द करा दी है। गौरतलब है कि पहले इस ट्रेन में 70 से 80 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी रहती थी, लेकिन इस बार यह गिरकर महज 26 प्रतिशत रह गई है।
32 में से 10 फेरे हुए रद्द, सन्नाटे में स्टेशन
जैसलमेर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पंकज कुमार झा ने ग्राउंड जीरो पर जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के बाद पर्यटन उद्योग वैसे ही संघर्ष कर रहा था, और अब ईरान-इजराइल युद्ध ने कमर तोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस सीजन के कुल 32 फेरों में से 10 फेरे रद्द करने पड़े हैं। विदेशी सैलानियों की आवक में भारी कमी दर्ज की गई है। अत्यधिक किराया और वैश्विक अस्थिरता पर्यटकों के लिए बड़ी बाधा बनी हुई है।
लोक कलाकारों के चूल्हे हुए ठंडे
इस शाही ट्रेन के खाली रहने का असर सिर्फ सरकारी खजाने पर नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े कलाकारों पर भी पड़ा है। जैसलमेर स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और कालबेलिया नृत्य से स्वागत तो हुआ, लेकिन कलाकारों के चेहरे पर मायूसी थी। कालबेलिया कलाकार बक्स खान ने बताया कि पर्यटक कम होने से उनके कार्यक्रम घट गए हैं, जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: राजस्थान में महारानी के बयान पर बवाल: वसुंधरा बोलीं- मैं खुद को नहीं बचा सकी, भाजपा अध्यक्ष ने मुहावरे से घेरा, अखिलेश-गहलोत ने ली चुटकी
- रीलबाजी के लिए ‘रोलबाजी’! हाइवे पर हाथ छोड़कर बुलेट दौड़ाते दिखी युवती, जानलेवा स्टंट का VIDEO वायरल
- मक्खियों से भिनभिनाती टंकी में बना रहा था पनीर, 560 किलो पनीर जब्त कर खाद्य विभाग ने किया नष्ट, KLP Dinch & Milk Products में जड़ा ताला…
- MI vs RCB IPL 2026: आज शाम मुंबई के सामने होगी बेंगलुरु की चुनौती, जानिए वानखेड़े की पिच का मिजाज, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- जलभराव पर बवाल : राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से बिफरे भाजपाई, हाईवे पर किया चक्का जाम
