Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। गहलोत ने बड़ा चुनावी दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में हर बार सरकार बदलने का रिवाज रहा है और इस बार भी जनता कांग्रेस की वापसी कराने वाली है।

विधानसभा को धमकी पर उठाए सवाल
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। इस पर चिंता जताते हुए गहलोत ने कहा कि जब अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ जाए कि वे विधानसभा और कोर्ट तक को निशाना बनाने की बात कहें, तो समझ लीजिए कि पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। उन्होंने जयपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए पूछा कि गर्भवती महिला से छेड़छाड़ हो रही है, फिर भी सरकार चुप क्यों है?
वसुंधरा राजे की सफाई और गहलोत का तंज
गौरतलब है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हालिया बयान और उस पर दी गई सफाई को लेकर भी गहलोत ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वसुंधरा जी प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं, उन्हें इस तरह सफाई देने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने इसे बीजेपी का अंदरूनी कलह बताते हुए तंज कसा कि बीजेपी के नेता आपस में ही उलझे हुए हैं और पार्टी की स्थिति ठीक नहीं दिख रही।
विदेशी मुद्दे पर भी घेरा
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, गहलोत ने अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भी केंद्र को घेरा। पूर्व सीएम ने कहा कि भारत की छवि हमेशा से शांति और अहिंसा की रही है। मध्यस्थता का यह मौका भारत को मिलना चाहिए था, लेकिन यह अवसर पाकिस्तान के हाथ लग गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की समझ पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।
महिला आरक्षण पर क्या बोले?
बता दें कि गहलोत ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि महिला आरक्षण की नींव कांग्रेस ने ही रखी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विपक्ष को साथ लिए बिना जल्दबाजी में फैसले ले रही है, जिससे प्रदेशों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- दोस्त की पूर्व प्रेमिका से बात करना पड़ा भारी, पहले पिलाई बीयर फिर मारी चार गोलियां, मरा समझकर…
- मऊगंज में ‘जंगलराज’! पुलिस की नाक के नीचे तांडव, सरेराह मिस्त्री से मारपीट
- BREAKING : जिस IPAC की फाइलें लेकर भागी थीं ममता बनर्जी, उसके डायरेक्टर गिरफ्तार: चुनावों के बीच पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन
- Bihar Top News Today: नई सरकार का काउंटडाउन शुरू! ‘खजाना खाली कर गए नीतीश’, लालू को बड़ा झटका
- CG News : गैस सिलेंडर के पाइप फटने से लगी आग, खाना पका रही तीन महिलाएं झुलसीं
