अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के कटेसर गांव में एक महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला पारिवारिक और आर्थिक तनाव से जूझ रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मानसिक तनाव में थी महिला

मृतका की पहचान कटेसर गांव निवासी रीमा पाल (47 वर्ष) के रूप में हुई है, जो साधव पाल की पत्नी थीं। वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ के कारण मानसिक तनाव में थीं। परिजनों ने बताया कि रीमा पाल ने कुछ स्वयं सहायता समूहों और एक सुनार से ब्याज पर पैसे लिए थे। कर्ज चुकाने का दबाव लगातार बढ़ रहा था, जिसके कारण वह गहरे तनाव और अवसाद में थी। जहर खाने के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

READ MORE: तलाश 3 ‘जिंदगियों’ की: स्कूल जाने के बाद लापता हुए तीन बच्चे, इलाके में सनसनी, CCTV खंगाल सर्च में जुटे कानून के रखवाले

मृतका अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गई

मृतका के भाई राम कुंवर पाल, जो ग्राम खरवत के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बहन काफी समय से डिप्रेशन में थीं और कर्ज के कारण बहुत परेशान रहती थीं। उन्होंने कहा कि कर्ज का बढ़ता दबाव ही इस घटना का मुख्य कारण था।