इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आदिवासी महिलाओं ने जेसीबी के सामने लेटकर विरोध जताया। इस दौरान एक महिला ने कहा कि अपनी जान दे दूंगी, लेकिन यहां से हटूंगी नहीं। वहीं विरोध करने पर पुलिस ने उस महिला और उसके दो बच्चों को हिरासत में लिया है।
यह पूरा मामला मांधाता थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम बिल्लोरा बुजुर्ग गांव में वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। अतिक्रमण का नोटिस देने के बाद तहसीलदार उदय मंडलोई पुलिस व अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई के समय आदिवासी महिला ने जेसीबी के सामने लेट कर विरोध किया।
ये भी पढ़ें: कपड़े फाड़े, गला दबाया और नाखूनों से… खंडवा में वन विभाग की टीम पर हमला, जंगल में खेत तैयार करने पहुंचे थे 30-40 अतिक्रमणकारी
अतिक्रमण हटाने को लेकर कमलाबाई का कहना है कि वह 40 साल से निवास कर रही है। पीएम आवास मिलने का हवाला देते हुए विरोध किया और जेसीबी के नीचे लेट गई। इतना ही नहीं कमलाबाई ने कहा कि मैं जान दे दूंगी लेकिन यहां से नहीं हटूंगी। वहीं पुलिस ने विरोध करने पर महिला व उसके दो बच्चों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में मंदिर विस्थापन पर बवाल: पथराव में सब-इंस्पेक्टर घायल, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

