आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पोस्ट को साझा करते हुए सांसद अशोक मित्तल पर हुई ईडी की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मोदी सरकार ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन पंजाब के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे और इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।
पंजाब की कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल भाजपा की चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने की कोशिश है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचता है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले की जांचों में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया, बल्कि यह सिर्फ दबाव बनाने की राजनीति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई मामला होता तो अब तक सामने आ चुका होता, लेकिन आम आदमी पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है और अंततः सच्चाई की जीत होगी।
वहीं, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि भाजपा सुशासन के मुद्दों पर चुनाव लड़ने में असमर्थ है, इसलिए वह केंद्रीय एजेंसियों के सहारे राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक मित्तल को निशाना बनाना भाजपा की घबराहट को दर्शाता है और ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।
- सरकार को इतनी जल्दीबाजी क्यों है? महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, जनगणना पर भी दिया बड़ा बयान
- महिला आरक्षण बिल पर संग्राम: लालू यादव का जिक्र कर ललन सिंह ने अखिलेश यादव को चेताया
- कैबिनेट मंत्री के घर ED रेड पर भड़के CM भगवंत मान: बोले- लोकतंत्र का गला घोंट रही केंद्र सरकार
- यमुना सफाई के ₹2454 करोड़ खर्च. 20 साल बाद खुलासा, इंटरसेप्टर प्रोजेक्ट सिर्फ 60% सफल
- चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

