महराजगंज। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल नहर पटरी के पास की गई।

कंबल के बदल पुराना मोबाइल लेते थे

पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल या बर्तन के बदले पुराने मोबाइल फोन इकट्ठा कर उन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। इन मोबाइल फोन के माध्यम से देशभर में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। सभी आरोपी 5 अप्रैल 2026 से श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में रह रहे थे और यहीं से अपनी गतिविधियां चला रहे थे।

READ MORE: देवर बना कातिल: कुल्हाड़ी-सिलबट्टे से की भाभी की हत्या, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

छानबीन में जुटी पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 318 मोबाइल फोन, 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 5 मोबाइल फोन, फर्जी बिल और नकदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद उपकरणों का इस्तेमाल ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉलिंग में किया जाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।