ज्ञान भारद्वाज, गाजियाबाद। जिले के मालीवाड़ा क्षेत्र में खाद आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा किया है। जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान पर छापेमारी की गई।

18 गैस सिलेंडर जब्त

कार्रवाई के दौरान वहां से अवैध रूप से रखे गए घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। छापेमारी में कुल 18 सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें 19 किलो के 8 कमर्शियल सिलेंडर, 14 किलो के 9 घरेलू सिलेंडर और 5 किलो का 1 कमर्शियल सिलेंडर शामिल है।

READ MORE: दोस्ती, शक और हत्या! पत्नी से अवैध संबंध शक में दोस्त का मर्डर, पहले जमकर पिलाई शराब, फिर…

अधिकारियों के अनुसार, ये सिलेंडर कालाबाजारी के उद्देश्य से इकट्ठा किए गए थे।विभाग ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।