MI vs PBKS IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए और पंजाब को 196 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने शानदार 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 50 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके।

मुंबई की पारी
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रयान रिकेल्टन सिर्फ 2 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे टीम पर शुरुआती दबाव बन गया। लेकिन शुरुआती झटकों के बाद क्विंटन डी कॉक और नमन धीर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। डी कॉक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 112 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं नमन धीर ने 31 गेंदों में 50 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 14 रन का योगदान दिया। शेरफेन रदरफोर्ड 1 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में 3 गेंदों में 8 रन बनाए, जबकि मयंक रावत नाबाद लौटे। इस तरह से मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स एक सामने 195 रन का स्कोर खड़ा किया है।

पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मार्को यानसन और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (MI vs PBKS IPL 2026)
मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वाधेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

