चंकी बाजपेयी, इंदौर। शहर के राजवाड़ा क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को लेकर चिंता जताई और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कुछ संगठित गतिविधियां सामने आ रही हैं, जिनसे समाज में अस्थिरता का माहौल बन रहा है। उन्होंने तथाकथित “लव जिहाद” जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के शोषण, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मामलों का भी उल्लेख किया। साथ ही अवैध कब्जों, सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अन्य घटनाओं को लेकर भी विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई।

समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे

प्रदर्शनकारियों ने कहा- “हम लोगों ने आज बड़ी संख्या में राजवाड़ा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया है। देश में जो भी समाज विरोधी गतिविधियां सामने आ रही हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हमारी मांग है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।”

इश्क, जुनून और साजिश: भाजपा नेता ने खेला खूनी खेल, कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत, प्रेमिका की शादी

LPG की किल्लतः सड़क पर गैस सिलेंडर रख रोका मंत्री का रास्ता, गाड़ी से नहीं उतरी राधा सिंह

प्रवीण दरेकर, बजरंग दल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m