चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री के आवास पर ED की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ED और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जनता के बल पर नहीं, बल्कि ED, CBI और चुनाव आयोग के जरिए जीतने की कोशिश कर रही है। CM ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में उपचुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त दी थी, और उसी का बदला लेने के लिए उन्हें दागी साबित करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 117 उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, इसलिए वे डराने-धमकाने का रास्ता अपना रहे हैं। मान ने आरोप लगाया कि ED का डंडा केवल विपक्षी नेताओं पर ही क्यों चल रहा है? उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने आप’ के 90 प्रतिशत नेताओं को जेल के पीछे भेजने की कोशिश की है।

अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह तीन दिनों के भीतर ‘आप’ नेताओं पर दूसरी छापेमारी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से तीखा सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री यह बताएंगे कि अब तक ‘आप’ नेताओं पर किए गए अनगिनत छापों में कितना काला धन बरामद हुआ है? क्या एक भी रुपया मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।
- पशुपति पारस की हालत नाजुक, फेफड़ों में संक्रमण के बाद वेंटिलेटर पर, चिराग बोले- वे मेरे पिता समान
- मर्डर के बाद बुलडोजर एक्शन: शौचालय हटाने के विवाद में हुई थी हत्या, पड़ोसी ने आंखों में मिर्ची डालकर मारे थे चाकू, आरोपी की बहन का खून साफ करते वीडियो Viral
- छतरपुर में किसानों ने लगाई सांकेतिक फांसी: केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत मुआवजे की मांग, बैठक के बाद भी नहीं बनी बात
- ताजनगरी में धड़ल्ले से चल रहा धर्मांतरण : CA स्टूडेंट थी गैंग की अगली टारगेट, आयशा नाम की लड़की ने किया था ब्रेनवॉश, कलकत्ता ले जाने की थी तैयारी
- अंबाला रेलवे स्टेशन पर बड़ी पकड़: 60 किलो चूरा पोस्त के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

