GT vs KKR IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य है।

कोलकाता की ओर से कैमरून ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। यह उनकी इस सीजन की पहली फिफ्टी रही। उनके एक छक्के पर गेंद स्टेडियम में खड़ी कार पर जा लगी, जो टूर्नामेंट में सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को दी जाएगी। अन्य बल्लेबाजों में खास योगदान नहीं मिल सका। सुनील नरेन बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कार्तिक त्यागी 6 रन बनाकर रनआउट हुए।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी की बात करें तो कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को 2-2 विकेट मिले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (GT vs KKR IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट, सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडेय
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

