अमेठी। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र त्रिशुंडी में एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ट्रक खड़ा कर शौच के लिए जा रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा। साथी द्वारा उसे एंबुलेंस से सीएचसी भादर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बेहोश होकर गिरा चालक

मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) निवासी हाथरस के रूप में हुई है, जो पुणे से माल लेकर कोका-कोला फैक्ट्री आया था। लंबी दूरी तय करने के बाद फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वे मोबाइल में बात करते हुए शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। साथी चालकों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें भादर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

READ MORE: ये क्या महिलाओं के बारे में बात करेंगे… भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- दकियानूसी सोच वाले महिला के हिमायती बन रहे

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची अमेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा