RAS Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार देर शाम प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस (RAS) भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1096 पदों के लिए हुई इस जंग में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने पहली रैंक हासिल कर अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। परिणाम जारी होते ही जहां प्रदेश भर में जश्न का माहौल है, वहीं एक खास लिस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

SI भर्ती विवाद के बीच 19 दरोगा बने अफसर
दरअसल, प्रदेश में इन दिनों 2021 की एसआई (Sub-Inspector) भर्ती परीक्षा को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द कर दिया है। इसी बीच RAS के नतीजों में उन 19 ट्रेनी एसआई का नाम सामने आया है, जो पहले से ही दरोगा की ट्रेनिंग कर रहे थे। इन अभ्यर्थियों ने अब एक पोस्टर जारी कर अपनी काबिलियत का सबूत पेश किया है।

पोस्टर के जरिए दिया जवाब, हम फर्जी नहीं, मेरिट वाले
इतना ही नहीं चयनित ट्रेनी एसआई सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अगर वे धांधली से भर्ती हुए होते, तो आज प्रदेश की सबसे कठिन RAS परीक्षा में रैंक नहीं ला पाते। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि वे मेहनत से नौकरी लगे हैं और पूरी भर्ती को रद्द करना उन जैसे ईमानदार युवाओं के साथ सरासर नाइंसाफी है।
वायरल पोस्टर के मुताबिक, इन ट्रेनी दरोगाओं ने शानदार रैंक हासिल की है
- अभय सिंह अंजना: रैंक 15 (TSP 2)
- राशिद खिल्जी: रैंक 37
- दीपक सिंह: रैंक 118
- हितार्थ कलाल: रैंक 133
- ओम प्रकाश माली: रैंक 167
- रिछपाल गोदारा: रैंक 324
इसके अलावा प्रियंका चौधरी, प्रज्ञा गुर्जर और रिंकू यादव समेत कुल 19 नाम शामिल हैं।
बता दें कि इस परिणाम के बाद राजस्थान की सियासत और युवाओं के बीच ‘भर्ती रद्द’ करने के फैसले पर फिर से मंथन शुरू हो गया है। एक तरफ जहां टॉपर्स के घरों में दीवाली जैसा माहौल है, वहीं ये 19 नाम अब सरकार और सिस्टम के सामने एक बड़ा सवाल बनकर खड़े हो गए हैं।
पढ़ें ये खबरे
- Femina Miss India 2026: साध्वी सतीश सैल बनीं मिस इंडिया 2026, गोवा की Sadhvi Satish Sail ने 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ जीता ताज
- पकड़े गए APK फाइल से ठगी करने वाले जालसाज: पुलिस ने नंबर प्लेट पर टेप लगाकर 7 दिन तक डाला डेरा, 8वीं फेल सरगना के साथ पिता गिरफ्तार
- यमुनानगर में डंपरों की रेस ने मचाई तबाही: छछरौली अस्पताल की दीवार तोड़ी, कई दुकानें तहस-नहस
- Bastar News Update: खाद-बीज घोटाले में करोड़ों की जांच… जंगलों के बीच एआई क्रांति, 10 हजार छात्र होंगे हाईटेक… मजदूरों का पैसा खाने पर प्रबंधक बर्खास्त… रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर, 65 साल पुरानी मांग को रफ्तार… तेंदूपत्ता सीजन तैयार, 31 हजार परिवारों को मिलेगा सहारा…
- पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरूः सीएम डॉ मोहन ने यात्रियों को बोर्डिंग पास किए वितरित, चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों को 3,500 में ‘जॉय राइड’ की सुविधा उपलब्ध
