कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर की एक कलाकार को प्रेम जाल में फंसाकर दुबई में शारीरिक शोषण किया गया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों दुबई में एक शो के दौरान मिले थे। इसके बाद मंदिर में अंगूठी पहनाकर शादी का झांसा दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से सामने आया है। जहां एक युवती ने ग्वारीघाट थाने में FIR दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि नासिक निवासी हसीन शोहसिन इकबाल से उसकी पहचान दुबई में हुई थी। साल 2023 में एक शो के दौरान दोनों दुबई में मिले थे।
ये भी पढ़ें: ये कैसा बाप है ? पत्नी के सो जाने के बाद बेटी के साथ घिनौनी हरकत, दो माह तक करता रहा दुष्कर्म
आरोपी ने शादी का झांसा दिया। इतना ही नहीं मंदिर में अंगूठी पहनाकर शादी स्वांग रचा और शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने किनारा कर लिया और शादी करने से मना कर दिया। इस बात से पीड़िता काफी परेशान हो गई और थाने में शिकायत की। जिसके आधार पर गौरी घाट थाना पुलिस ने हसीन शोहसिन इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

