शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने को लेकर सियासत जारी है। सरकार के दावे की पोल खोलते हुए कांग्रेस ने सियासी निशाना साधा है।
160 लाख मीट्रिक टन खरीदी की आवश्यकता
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा- मध्यप्रदेश में खरीदी का कोटा 100 लाख मीट्रिक टन करने के दावे पर सरकार की पोल खुली है। सरकार भले ही मध्यप्रदेश में खरीदी का कोटा 100 लाख मीट्रिक टन करने का दावा करे, परन्तु सरकार को बताना चाहिए कि पिछले 15 दिनों में 2.25 लाख किसानों से केवल 9.5 लाख मीट्रिक टन ही खरीदी हो पाई है, जबकि असल में 19.04 लाख किसानों से खरीदी होनी है। 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी किए जाने की आवश्यकता है।
पूरी खरीदी में 6 माह लगेंगे
कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया कि विज्ञापन में ढोल ताशे बजाने वाली सरकार असल में खरीदी नहीं कर रही है। कभी घुन तो कभी मिट्टी के नाम पर अमानक बताकर खरीदी रोकी जा रही है। उन्होंने कहा- किसानों को मूर्ख बनाना कब बंद करेंगे क्योंकि वर्तमान गति से तो पूरी खरीदी में 6 माह लगेंगे। किसानों को मूर्ख बनाना बंदकर उनसे भाजपा माफी मांगे और 24 घंटे में खरीदी शुरू करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

