Dharm Desk – 24 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां बगलामुखी जयंती पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाई जा रही है. तंत्र साधना और शक्ति उपासना में विशेष स्थान रखने वाली मां बगलामुखी को दश महाविद्याओं में आठवां स्वरूप माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि मां अपने भक्तों के शत्रुओं की बुद्धि और वाणी को स्तंभित कर देती है. जिससे बड़े से बड़ा विरोधी भी निष्क्रिय हो जाता है.

इस पावन दिन पर देशभर के प्रसिद्ध सिद्धपीठों में विशेष पूजा-अर्चना होती है. मध्य प्रदेश के नलखेड़ा स्थित प्राचीन मंदिर और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का बनखंडी धाम भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बने रहते है. मध्य प्रदेश के दतिया में भी मां बगलामुखी का प्रसिद्ध मंदिर है. यहां भक्त विशेष अनुष्ठान, हवन और तांत्रिक साधनाएं कर शत्रु बाधा से मुक्ति की कामना करते हैं.

समस्याओं के अनुसार करें ये अचूक उपाय

  1. शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए – स्नान के बाद पीली सरसों से हवन करना बेहद प्रभावी माना गया हैं. यह उपाय शत्रुओं को शांत कर उनके प्रभाव को कम करता है.
  2. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत के लिए – इस दिन बगलामुखी कवच का पाठ करने से कानूनी विवादों में सफलता मिलने की मान्यता है.
  3. स्वास्थ्य सुधार के लिए – शहद, घी, शक्कर, दूब, गुरुच और लावा मिलाकर हवन करने से बीमारियों में राहत मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
  4. पारिवारिक कलह दूर करने के लिए – घर की थोड़ी धूल को कपड़े में बांधकर सुनसान जगह पर दबाने का उपाय घरेलू तनाव को कम करने में सहायक माना जाता है.
  5. व्यापार में तरक्की के लिए – सफेद फूलों का गमला मंदिर में दान करें और एक गमला अपने पार्टनर को भेंट करे. इससे संबंध मजबूत होते हैं.लाभ के योग बनते है.
  6. मानसिक शांति के लिए – मीठे बासमती चावल सफेद गाय को खिलाने से मन को शांति मिलती है, और तनाव दूर होता है.
  7. प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए – भांजे या भतीजे को नए कपड़े उपहार में देकर उनका आशीर्वाद लेने से सफलता के रास्ते खुलते है.
  8. वैवाहिक सुख के लिए – पति-पत्नी साथ में दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुख कर मां का ध्यान करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं.