IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की इस लिस्ट में नंबर-1 वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं, जो 15 साल की उम्र में धूम मचाए हुए हैं.

जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा था, तब से लेकर डेब्यू तक सिर्फ उनकी उम्र को लेकर चर्चाएं होती थी.

वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल, 2025 को आईपीएल डेब्यू किया था, ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था.

वैभव ने अपना खाता छक्के से खोला था, उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ये सिक्स लगाया था.

पहले मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खेले 14 मैचों में 44 छक्के लगाए हैं, जो 19 अप्रैल, 2025 के बाद से किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है.

लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 35 छक्के लगाए. लिस्ट में देखें टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं.

1. वैभव सूर्यवंशी (RR): 44 छक्के 2. अभिषेक शर्मा (SRH): 35 छक्के 3. प्रभसिमरन सिंह (PBKS): 34 छक्के 4. श्रेयस अय्यर (PBKS): 33 छक्के 5. सूर्यकुमार यादव (MI): 29 छक्के