इमरान खान, खंडवा। शहर के इमलीपुरा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने वाले कारखाने पर छापामार कार्रवाई की। यह कारखाना बेगम पार्क के सामने एक गली में अनवर कुरैशी के घर में संचालित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कारखाने से बड़ी मात्रा में घी और पशुओं का अवशेष, नकली घी बरामद किया गया है।

लंबे समय से बाजार में खपत

दरअसल प्रशासन को सूचना मिली थी कि यहां पशुओं की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए कारखाने से भारी मात्रा में घी और पशु अवशेष बरामद किया है। टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन को आशंका है कि यह घी लंबे समय से बाजार में खपत किया जा रहा था।

Lenskart जैसी भोपाल में घटनाः परमाली वालेस कंपनी ने तिलक, अंगूठी, कड़ा, मंगलसूत्र पर लगाया प्रतिबंध,

सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई

यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान पशु विभाग के अधिकारी, निगम उपायुक्त और मोघट थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई है। सूचनाकर्ता ने बताया था कि यह कारखाना अनवर कुरैशी के मकान पर चल रहा है और यहां पर पशुओं के मांस, खाल और हड्डियों से घी बनाया जा रहा है। मौंके से 79 डिब्बे बरामद किये गये हैं। सभी डिब्बों में 20 किलो घी है। इसके अलावा 200 किलों के 9 ड्रम भी मौके पर जब्त किए गए हैं। कारखाने से मिले सभी सामान के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m