राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 36 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। बालाघाट और मंडला से 18 पुलिस निरीक्षकों को हटा दिया गया है। इनकी 2 साल की अनिवार्य सेवा पूरी हो चुकी थी। उनकी जगह 18 नए पुलिस निरीक्षकों को इन क्षेत्रों में पोस्टिंग दी गई है। इस प्रकार कुल 36 इंस्पेक्टरों की नई पदस्थापना की गई है।
इसे भी पढ़ें: MP BJP किसान मोर्चा के 16 नए जिला अध्यक्ष घोषित, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट और मंडला में 2 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले निरीक्षकों/कार्यवाहक निरीक्षकों को अन्य जिलों में भेजा गया है। वहीं, उनकी जगह अन्य जिलों से अनुभवी अधिकारियों को 2 वर्ष के लिए इन क्षेत्रों में तैनात किया गया है।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

