Lifestyle Desk – गर्मी का मौसम आते ही बच्चों की सेहत और खान-पान को लेकर पैरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है. तेज धूप, लू और बढ़ता तापमान बच्चों की ऊर्जा और पाचन तंत्र पर असर डाल सकता है. ऐसे में जरूरी है कि उनकी डाइट में हल्के, पौष्टिक और शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स शामिल किए जाएं. सही खान-पान न सिर्फ बच्चों को तरोताज़ा रखती है, बल्कि उन्हें डिहाइड्रेशन और थकान होने से भी बचाती है. आज हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बतायेंगे, जिन्हें गर्मियों में बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

दही
दही तो बच्चों बड़ी सभी के किए बहुत अच्छा होता है. दही को गर्मियों का सुपरफूड भी कहा जाता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स बच्चों के पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं. आप बच्चों को दही सादा, रायता या लस्सी के रूप में दे सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है.
तरबूज
गर्मी में मिलने वाला फल तरबूज बहुत जी बढ़िया होता है. पानी से भरपूर तरबूज गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का बेहतरीन विकल्प है. इसमें विटामिन A और C भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इसे स्नैक के रूप में देना आसान है और बच्चे भी इसे खुशी-खुशी खाते हैं. आप तरबूज से आइसक्रीम, जूस, पॉप्सिकल और ऐसे ही की तरह की डिश बनाकर बच्चो को दे सकते हैं.
खीरा
खीरे में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसे सलाद के रूप में या हल्के नमक के साथ बच्चों को दिया जा सकता है. खीरा पाचन के लिए भी अच्छा होता है और गर्मी में होने वाली जलन से राहत दिलाता है.
नारियल पानी
नारियल पानी एक प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक है, जो बच्चों को तुरंत तरोताज़ा कर देता है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. बाहर के मीठे ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी देना ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित होता है.
आम
आम को फलों का राजा कहा जाता है. हालांकि आम मीठा होता है, लेकिन सीमित मात्रा में यह बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं. आप बच्चों को आम शेक, स्मूदी या कटे हुए फल के रूप में दे सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

