Bihar News: बिहार में अब सरकारी कार्यक्रमों के तरीकों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल नई व्यवस्था के तहत अब हर सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम्” से होगी। राष्ट्रगान के बाद ही सरकारी कार्यक्रम के आगे का कार्य किजा जाएगा। वहीं कार्यक्रम के अंत में बिहार का राज्य गीत ‘मेरे भारत के कंठहार, तुझको शत-शत वंदन बिहार’ गाया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने कल रविवार (27 अप्रैल) को इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों, पुलिस मुख्यालय, प्रमंडल और जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि कब और क्रम में कौन-सा गीत गाया जाएगा। बता दें कि सिर्फ सरकारी कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि स्कूल-कॉलेजों में भी यही व्यवस्था लागू होगी।

शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू होंगे नियम

शैक्षणिक संस्थानों में भी दिन की शुरुआत वंदे मातरम् से होगी, उसके बाद राष्ट्रगान होगा। इसके बाद स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई का काम चलेगा। अधिकारियों को इन नियमों का पालन सही तरीके से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार भी जनवरी 2026 में राष्ट्रीय गीत को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है।

सम्राट चौधरी के घर पर भी चला बुलडोजर

अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर भी सीएम सम्राट चौधरी ने अपना कड़ा रुख जाहिर किया है। कल मुंगेर के तारापुर अपने विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान और इमारतों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह किसी भी व्यक्ति की क्यों न हो, उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियम सभी पर बराबर रूप से लागू होता है। सीएम ने बताया कि, उन्हें यह सूचना मिली है कि उनके अपने तारापुर स्थित घर की सीढ़ी भी प्रशासन तोड़ रहा है, जो अवैध रूप से बना है।

ये भी पढ़ें- कटिहार में ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान