Rajasthan Political News: राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सियासत का पारा चढ़ गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और मुख्यमंत्री का सारा ध्यान अपराध रोकने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने पर है।

मंगलवार को अलवर में पत्रकारों से बात करते हुए जूली ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री हर हफ्ते दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं ताकि उनकी कुर्सी बची रहे, भले ही प्रदेश की जनता बदमाशों के साये में जीने को मजबूर हो।
भिवाड़ी में नाबालिग से बर्बरता
टीकाराम जूली ने भिवाड़ी में एक दलित नाबालिग के साथ हुई घटना को रूह कंपा देने वाला बताया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा जयपुर के अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्चे की हालत नाजुक है, उसके फेफड़ों में पानी भर गया है। आशंका है कि पुलिस ने उसे ड्रम में डालकर बर्बरतापूर्वक टॉर्चर किया है। पुलिस ने शुरुआत में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की, जब कांग्रेस नेताओं ने थाने पर डेरा डाला तब जाकर FIR हुई। जूली ने कहा, यह सरकार की तानाशाही है, जो भी हक की आवाज उठाता है उस पर मुकदमे लाद दिए जाते हैं।
रिफाइनरी में आग और ERCP पर घेरा
पचपदरा रिफाइनरी में हाल ही में लगी आग को लेकर जूली ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह शायद दुनिया की पहली घटना है जहां उद्घाटन से पहले ही रिफाइनरी में आग लग गई। हैरानी की बात यह है कि अभी तक प्रशासन को यह नहीं पता कि आग क्यों लगी और इसकी जांच कौन कर रहा है? वहीं, अलवर की प्यास पर बोलते हुए जूली ने कहा कि जिस कछुआ चाल से ERCP का काम चल रहा है, उससे अगले 20 साल तक पानी नहीं आने वाला।
दिल्ली के चक्कर काट रहे मुख्यमंत्री
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बांसवाड़ा में खुलेआम फायरिंग हो रही है और ड्रग्स का काला कारोबार पैर पसार रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्राथमिकता प्रदेश को सुरक्षित करना नहीं, बल्कि दिल्ली के चक्कर काटकर अपनी सत्ता बचाना है। उनके दिल्ली दौरों से उनकी कुर्सी तो सलामत है, लेकिन राजस्थान की हालत बदहाल हो गई है।
पढ़ें ये खबरें
- देश में चिलचिलाती गर्मी के बीच केंद्र सरकार का बड़ा कदम, श्रमिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
- PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- Rajasthan Congress में महासंग्राम: गहलोत-पायलट से लेकर जिलों तक मची रार, निकाय चुनाव से पहले डोटासरा की बढ़ी टेंशन
- चिराग पासवान ने दिल्ली हत्याकांड पर कमिश्नर से की बात, बोले- बिहारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए बनाएंगे अलग मंत्रालय
- IPS Transfer: BSF की कमान संभालेंगे राजस्थान के ये दो दिग्गज IPS, बिश्नोई को मिली बड़ी जिम्मेदारी

