IPS Transfer: राजस्थान पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार और केंद्र के बीच हुए अहम तालमेल के बाद राजस्थान कैडर के तीन सीनियर IPS अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया गया है। इनमें से दो तेज-तर्रार अधिकारियों को केंद्र में डेपुटेशन (Deputation) पर भेजा गया है, वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी को शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश की सीमाओं की सुरक्षा को और अभेद्य बनाने के लिए राजस्थान के दो अनुभवी अधिकारियों को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) भेजा गया है। वर्तमान में स्पेशल ऑपरेशन्स (Special Operations) में तैनात DIG देशमुख पेरिस अनिल अब केंद्र सरकार के अधीन अपनी सेवाएं देंगे। उन्हें BSF में DIG के पद पर पोस्टिंग मिली है। उनकी कार्यकुशलता और ऑपरेशन्स में पकड़ को देखते हुए यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।
साल 2012 बैच के बेदाग छवि वाले अधिकारी IPS आदर्श सिद्धू को भी केंद्र ने दिल्ली बुलाया है। उन्हें भी BSF में DIG के पद की जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धू का फील्ड ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है और वे चूरू, भीलवाड़ा व टोंक जैसे जिलों में अपनी धाक जमा चुके हैं।
राज्य के भीतर भी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। IPS देवेंद्र कुमार बिश्नोई को जोधपुर स्थित सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस के प्रो-वाइस चांसलर (Pro-VC) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बिश्नोई अब पुलिसिंग की बारीकियों के साथ-साथ पुलिस यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा देंगे।
पढ़ें ये खबरें
- स्टेडियम के पास भीषण आग, 15 फीट तक उठीं लपटें, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें Video…
- कार्यालय से सदन तक! जानिए कौन हैं अरविंद शर्मा, जिन्हें भाजपा ने बनाया अपना एमएलसी उम्मीदवार
- बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व: हरिद्वार में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, नया ट्रैफिक प्लॉन लागू
- UAE ने किया OPEC और OPEC+ से बाहर निकलने का ऐलान
- PBKS vs RR IPL 2026: पंजाब ने राजस्थान को 223 रन का दिया टारगेट, प्रभसिमरन-स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी; यशराज ने झटके 2 विकेट
