सोनीपत। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को सोनीपत दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और छात्र विरोधी नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है।
दौरे के दौरान चौटाला सबसे पहले गांव खेड़ी मनाजात पहुंचे, जहां उन्होंने इनसो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकू दहिया के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद वे गांव बड़वासनी में युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष अजय कुहाड़ के विवाह समारोह में शामिल हुए।
पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा और छात्र वर्ग सरकार की नीतियों से आहत है। विश्वविद्यालयों में न तो मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही सुरक्षित व पारदर्शी वातावरण। इसके बावजूद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कुलपतियों का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है, जो सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी में 50 करोड़ रुपये की एफडी मिसमैनेजमेंट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी आर्थिक अनियमितता के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। इसके विपरीत दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।चौटाला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में लूट, हत्या और डकैती जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार चुनावी सभाओं में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, पर उनकी आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि जेजेपी छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी और अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।
- CGBSE 10th-12th Result 2026 : CM विष्णुदेव साय कल करेंगे 10वीं-12वीं के परिणाम की घोषणा, जानें कहां देखें रिजल्ट
- महंगे शौक ने बना दिया ठग… बरेली की 3 बहनों ने बेरोजगार लोगों का लगाया लाखों का चूना, ऐसे खुली पोल
- PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान ने 223 रन चेज कर 6 विकेट से जीता मुकाबला, सीजन में पंजाब की पहली हार; जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी
- AAP से BJP में गए सांसदों पर भड़के दिग्विजय, कहा- सत्यानाश हो जाएगा, महिला आरक्षण बिल को कहा छलावा
- समस्तीपुर में कांग्रेस की डिजिटल दस्तक, संगठन सृजन साथी ऐप लॉन्च, 15 मई तक करे अप्लाई

