सोनू वर्मा, नूंह। जिले के पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने एक तत्परता का परिचय देते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है। 29 अप्रैल को वार्ड नंबर 7 पुन्हाना निवासी असगर पुत्र मुरमल ने अपनी सफेद रंग की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में तुरंत एक टीम गठित की गई और क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने कोट निवासी नाजीम उर्फ नज्जू पुत्र ममरेज थाना बहीन, जिला पलवल को काबू कर लिया। उसके कब्जे से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात नियमों के पालन और वाहन चेकिंग अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
- Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
- मिड करियर ट्रेनिंग पर जाएंगे MP के 7 IPS अफसर, वैकल्पिक अधिकारियों की भी तय की गई जिम्मेदारी
- सरकारी खजाने पर पैनी नजर: टीकाराम जूली के 5 बड़े सुझावों से क्या बदल जाएगी जन लेखा समिति की कार्यप्रणाली?
- दूसरे राज्यों की गाड़ियों से टैक्स वसूली पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त: 30 दिनों में पैसा लौटाने और जब्त कारें छोड़ने का आदेश!
- MP TOP NEWS TODAY: 3 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

