MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 3 नवंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
यूथ कांग्रेस ने 60 पदाधिकारियों को किया निलंबित
मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दिल्ली में हुए इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल न होने पर की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
7 महीने की मासूम को श्मशान घाट में उल्टा लटकाया
खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा पुनर्वास से अंधविश्वास और मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 7 से 8 महीने की एक मासूम बच्ची को श्मशान घाट ले जाकर उल्टा लटकाने का दुस्साहस किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला और एक अन्य व्यक्ति बच्ची को जबरन श्मशान घाट की ओर ले गए थे और आरोप है कि वहां तंत्र-मंत्र के नाम पर बच्ची को उल्टा लटकाकर रखा गया। खेतों के आसपास मौजूद लोगों ने जब यह हैरान कर देने वाला दृश्य देखा, तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे, बच्ची को सुरक्षित छुड़ाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
स्कूल में मिड-डे मील के खाने में निकली छिपकली
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद डराने वाली और लापरवाह तस्वीर सामने आई है। जिले के भगवां संकुल अंतर्गत आने वाले सोरखी स्कूल में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) की गुणवत्ता पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है, क्योंकि तैयार किए गए भोजन में एक छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह पूरी का नामांकन स्वीकार हो गया है। वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए हैं। दो अन्य प्रत्याशियों का आवेदन निरस्त कर दिया गया। विधानसभा सचिवालय ने जारी आदेश जारी किया है। बता दें कि हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस नेता ने आपत्ति जताई थी। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे खारिज कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
सागर में SP पद से हटाने पर IPS के नौकरी छोड़ने की चर्चा
मध्य प्रदेश में आईपीएस अनुराग सुजानिया के इस्तीफे की खबर है। सागर में जहरीली शराब कांड के बाद एसपी को हटाया गया था। इसके चार दिन बाद ही उनकी नौकरी छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के सरकारी स्कूल के बच्चों में फूड प्वाइजनिंग होने से हड़कंप मच गया है। पूरा मामला नरसिंहपुर के समनापुर प्राथमिक शाला का हैं, जहां मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले 38 बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में बनने वाले भोजन को किया और इनमें से 10 से 12 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी ने बड़वानी की प्रियंका की आंखों का कराया इलाज
राजनीति से इतर एक ऐसी दिल को छू लेने वाली और सकारात्मक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की एक छात्रा से जो वादा किया था, उसे आखिरकार पूरा कर दिखाया है। बड़वानी की रहने वाली प्रियंका सेंगर अब अपनी आंखों का दिल्ली में सफल इलाज कराकर पूरी तरह स्वस्थ होकर फ्लाइट से वापस इंदौर लौट आई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर इस पूरी सफलता की जानकारी साझा की है, जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भपात का मामला: जयस नेता राहुल सोलंकी पर FIR दर्ज
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और 8 महीने का गर्भ ठहरने के बाद जबरन गर्भपात करा दिया गया। इस घटना में कथित तौर पर जयस नेता राहुल सोलंकी का नाम सामने आने के बाद इलाके की सियासत और सामाजिक माहौल गरमा गया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल सोलंकी और एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्राइबल विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट स्थित आदिवासी विकास विभाग (ट्राइबल विभाग) में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को दबिश देकर विभाग के एक कर्मचारी ललित अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी कर्मचारी छात्रावास निर्माण से जुड़ी अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) की राशि वापस करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
कार ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला; पति, पत्नी और दामाद की मौत
भोपाल के देहात इलाके से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पति, पत्नी और उनके दामाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
कैबिनेट ने लिए अहम फैसले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 नवंबर को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि कैबिनेट ने प्रदेश के समग्र विकास, पर्यावरण संतुलन और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के कई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। कैबिनेट ने वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए वन विभाग के अंतर्गत संचालित 9 प्रमुख विद्यमान योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए कुल 17,240 करोड़ 55 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की अवधि में 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के लिए प्रदान की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

