Ratan Dewasi Sankra PHC: राजस्थान के जालोर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है। मंगलवार दोपहर रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी एक घायल युवक की जान बचाने के लिए अपनी गाड़ी से सांकड़ा पीएचसी (PHC) पहुंचे, लेकिन वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। अस्पताल के गेट पर बड़ा सा ताला लटका हुआ था और अंदर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। विधायक खुद घायल को लेकर आधे घंटे तक सिस्टम के सुधरने का इंतजार करते रहे।

जानकारी के मुताबिक, विधायक रतन देवासी मंगलवार दोपहर को पांचला से सांकड़ की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने देखा कि सांकड़ गांव से 2 किलोमीटर पहले एक युवक सड़क पर लहूलुहान पड़ा है। युवक ने बताया कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग निकला। विधायक ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायल को अपनी गाड़ी में बैठाया और नजदीकी सांकड़ पीएचसी के लिए रवाना हुए।
अस्पताल में ताला देख भड़के रतन देवासी
विधायक जब घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो वहां सन्नाटा पसरा था और मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ा था। स्टेट हाईवे पर स्थित इस अस्पताल की ये हालत देखकर विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत सरनाऊ बीसीएमओ (BCMO) मानवेंद्र सिंह बिश्नोई को फोन लगाया और फटकार लगाई। सूचना मिलते ही सांकड़ पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायल की स्थिति का जायजा लिया।
BCMO की अजीब दलील- इमरजेंसी में बाहर गया था स्टाफ
इस पूरे मामले पर जब बवाल बढ़ा तो बीसीएमओ मानवेंद्र सिंह ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि इस पीएचसी में डॉक्टर का पद फिलहाल खाली है और पूरा जिम्मा एक नर्सिंगकर्मी के भरोसे है। बीसीएमओ का दावा है कि जिस वक्त विधायक वहां पहुंचे, नर्सिंगकर्मी किसी दूसरी इमरजेंसी के लिए बाहर गया था। हालांकि, विधायक के फोन के करीब 15-20 मिनट बाद चिकित्साकर्मी पहुंचा और घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया।
ऐसे कैसे बचेगा राजस्थान? विधायक ने उठाए सवाल
विधायक रतन देवासी ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। उन्होंने कहा, अगर स्टेट हाईवे के अस्पतालों में ही ताले लटके मिलेंगे, तो आम जनता और घायलों को समय पर इलाज कैसे मिलेगा? यह बेहद गंभीर लापरवाही है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- रेवाड़ी में BJP का बड़ा एक्शन! चुनाव के बीच 6 साल के लिए कई नेताओं की छुट्टी, सूची जारी
- बेखौफ तस्करों ने उजाड़ दिए सागौन के जंगल: मरवाही में करोड़ों की लकड़ी काटे, नजर आ रहे सिर्फ ठूंठ, वन विभाग पर पर अनदेखी का आरोप
- केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने किया अजय जांगड़ा के चुनावी कार्यालय का श्रीगणेश, विकास का दिया भरोसा
- कैथल हादसा: 4 महीने पहले बसी थी गृहस्थी, सड़क पर बुझ गई जिंदगी… जलती कार ने बढ़ाए सवाल
- चेक पोस्ट पर गाड़ी नहीं रोकने पर भड़के टीआई, व्यापारी पर उठाया हाथ, वीडियो हो रहा वायरल
