NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 कल यानी 3 मई को होने जा रही है। राजस्थान के 27 जिलों में बने 611 केंद्रों पर लाखों छात्र अपना भविष्य आजमाने उतरेंगे। लेकिन इस बार प्रशासन ने परीक्षा को लेकर ऐसा सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार किया है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। जयपुर से लेकर कोटा और सीकर तक, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संवेदनशील केंद्रों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

कोटा और सीकर को हाई अलर्ट पर रखा
कोचिंग सिटी कोटा और सीकर को प्रशासन ने संवेदनशील श्रेणी में रखा है। यहां किसी भी तरह की धांधली या पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए खुफिया तंत्र को एक्टिव कर दिया गया है। जयपुर मुख्यालय से सीधी मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले सीधे सलाखों के पीछे जाएंगे। नकल माफियाओं पर लगाम कसने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें आज शाम से ही एक्टिव हो गई हैं।
परीक्षा केंद्रों के पास लॉकडाउन जैसे हालात
कल परीक्षा के दौरान केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में सन्नाटा पसरा रहेगा। प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि इस दायरे में आने वाली तमाम फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। कोचिंग सेंटरों के बाहर भी भीड़ जुटने पर पाबंदी रहेगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि तकनीक का इस्तेमाल कर कोई नकल न करा सके।
रोडवेज बसें फ्री, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान सरकार ने राहत का पिटारा खोल दिया है। एडमिट कार्ड दिखाकर अभ्यर्थी रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। वहीं जयपुर-अलवर स्पेशल ट्रेन परीक्षा के बाद शाम 7:10 बजे जयपुर से चलकर रात 10:55 बजे अलवर पहुंचेगी। चूरू-जयपुर रूट में परीक्षार्थियों के लिए दो विशेष अनारक्षित ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी। स्थानीय प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड्स पर हेल्प डेस्क भी बनाई हैं।
पढ़ें ये खबरें
- एडीसी ने ली जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश
- रायपुर में NEET UG 2026 की तैयारियां पूरी, 3 मई को 26 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
- पूंडरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- CSK vs MI IPL 2026: मुंबई ने चेन्नई को दिया 160 रन का लक्ष्य, नमन धीर ने जड़ा अर्धशतक, अंशुल कंबोज ने झटके 3 विकेट
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा
