Rajsamand News: श्रीनाथजी की पावन धरा नाथद्वारा के उपली ओडन इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक कबाड़ गोदाम में दबिश दी। बाहर से साधारण दिखने वाले इस गोदाम के अंदर मौत का सामान तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने यहां छापेमारी कर 9 हजार से ज्यादा तलवारों का जखीरा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस का छापा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिल रही थी। श्रीनाथजी थाना इंचार्ज विक्रम सिंह को मुखबिर ने पक्की सूचना दी कि उपली ओडन स्थित एक कबाड़ गोदाम में बिना किसी लाइसेंस या कागजात के अवैध तरीके से तलवारें बनाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और अचानक गोदाम पर धावा बोल दिया। अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई; वहां तलवारों का ढेर लगा हुआ था।
9228 तलवारें और मशीनें बरामद, 3 गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कुल 9 हजार 228 तलवारें जब्त की हैं। गोदाम में तलवारों पर धार लगाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस ने मौके से अजय सिकलीगर और सोनू सुथार को पकड़ा, जो कोई भी कानूनी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने पास की ही एक दूसरी वेल्डिंग दुकान पर दबिश देकर सिकंदर सिकलीगर को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 196 तलवारें मिलीं। पुलिस ने मौके से ग्राइंडर, वेल्डिंग और पॉलिशिंग मशीनें भी अपने कब्जे में ले ली हैं।
कहां होनी थी इन तलवारों की सप्लाई?
सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर इतनी बड़ी तादाद में तलवारें किसके लिए बनाई जा रही थीं? क्या इन्हें किसी दंगे या बड़ी साजिश के लिए तैयार किया जा रहा था या फिर इनकी सप्लाई किसी दूसरे राज्य में होनी थी? थाना इंचार्ज विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- Mumbai Satta Bazar: मतगणना से 18 घंटे पहले 5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर मुंबई सट्टा बाजार की ताजा भविष्यवाणी, दावे ने ममता और बीजेपी बढ़ाई धुकधुकी
- डच राजकुमारियों के खिलाफ खौफनाक साजिश का खुलासा : दो कुल्हाड़ियों के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार, ‘नाजी’ लिंक आया सामने
- पानीपत: पार्टी से लौटने के बाद युवक ने खेत में लगाया फंदा, मानसिक तनाव बना मौत का कारण
- ‘अस्थिर विश्व का आधार बन सकता है भारत’, बोले मोहन भागवत- आदिवासी और अनुसूचित समुदायों ने भारत की आत्मा बचाई है
- Sushasan Tihar 2026: जशपुर जिले के चंदागढ़ में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, PMAY हितग्राही के निर्माणाधीन घर में ईंट जोड़कर बढ़ाया हौसला

