झारखंड की राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक कमलेश कुमार की प्रेम-प्रसंग के चलते नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने न केवल युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसकी मौत के बाद उसके शरीर के निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) को भी काट दिया।

मृतक रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाहे गांव में रहता था और एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र की है.

रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मानकीढीपा रिंग रोड के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. पत्थरों से कुचलकर और प्राइवेट पार्ट काटकर युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी. पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जता रही है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है. मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के नवाला जिले का रहने वाला था.

जानकारी के अनुसार, रविवार को टाटीसिल्वे थाना पुलिस को मानकीढीपा रिंग रोड के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर को बुरी तरह पत्थरों से कुचला गया था और शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था. शव के पास खून के निशान भी मिले और प्राइवेट पार्ट भी काटा गया था.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने इस मामले में एक युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक का हाहे क्षेत्र की एक महिला के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस को आशंका है कि इसी प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

मृतक कमलेश कुमार मूल रूप से बिहार के नवादा (बेलवान) का रहने वाला था। वह पिछले करीब डेढ़ साल से अनगड़ा के राहे-हाहे रोड में अपने मौसा अनिल चौहान के साथ किराए के मकान में रह रहा था। कमलेश टाटीसिलवे की एक प्रसिद्ध आइसक्रीम फैक्ट्री (रोलिक) में चालक के तौर पर कार्यरत था। 25 अप्रैल को ही उसकी शादी नवादा में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को बिहार में ही छोड़कर 1 मई को अकेला रांची लौटा था, लेकिन 2 मई की रात उसकी हत्या कर दी गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m