Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ के एक कथित बयान के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। मामला इतना गरमा गया कि सैन समाज के लोगों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया।

नारेबाजी और भारी हंगामे के बीच समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इलाके में इस वक्त भारी पुलिस बल तैनात है और सियासी गलियारों में भी इस ‘जुबानी जंग’ की चर्चा तेज हो गई है।
JEN है या नाई है?
ग्राउंड से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा विवाद एक विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ। आरोप है कि विधायक बाबा बालक नाथ ने वहां मौजूद एक सरकारी इंजीनियर (JEN) को सार्वजनिक रूप से टोकते हुए कह दिया JEN है या नाई है? प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के मुंह से ऐसी जातिगत टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे सीधे तौर पर पूरे सैन समाज की गरिमा और प्रतिष्ठा पर हमला बताया जा रहा है।
कलेक्टर दफ्तर पर प्रदर्शन और कड़ी चेतावनी
सोमवार सुबह से ही खैरथल की सड़कों पर समाज के युवाओं और बुजुर्गों का जुटना शुरू हो गया था। हाथों में तख्तियां लिए लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्टर दफ्तर पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने साफ कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि पूरे समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा सीए सेल हरियाणा: हांसी इकाई गठित, सीए परमजीत सिंह को कमान
- Bengal Election 2026 Result : भवानीपुर में ममता बनर्जी की बड़ी हार, शुभेंदु अधिकारी ने 15000 से अधिक वोटों से दी मात
- पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल: लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए CM साय, कहा- “लखपति से अब करोड़पति की ओर जाना है”, ग्रामीणों की मांग पर की विकास कार्यों की घोषणा
- MI vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रन का लक्ष्य, निकोलस पूरन ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, कॉर्बिन बॉश ने झटके 2 विकेट
- SOG की बड़ी कार्रवाई: सरकारी स्कीम में करोड़ों का खेल, पूर्व अधीक्षक सहित लैब संचालक गिरफ्तार

