Bhawanipur Seat Result: पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने दीदी को 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बीजेपी की रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट ने वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद खुद तृणमूल कांग्रेस (TMC) को भी नहीं थी।

ग्राउंड पर राजेंद्र राठौड़ का राजस्थानी दांव
इस ऐतिहासिक जीत के पीछे पर्दे के पीछे काम कर रहे राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ की जमकर चर्चा हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने राठौड़ को ग्राउंड मैनेजमेंट की कमान सौंपी थी। उन्होंने करीब दो महीने तक भवानीपुर की गलियों और मोहल्लों में डेरा डाल रखा था। राठौड़ ने न सिर्फ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, बल्कि स्थानीय समीकरणों को बड़ी चतुराई से अपने पक्ष में मोड़ा।
मारवाड़ी वोट बैंक और माइक्रो मैनेजमेंट का कमाल
भवानीपुर सीट पर मारवाड़ी समाज और हिंदी भाषी वोटर्स की भूमिका हमेशा से निर्णायक रही है। राजेंद्र राठौड़ ने इसी नब्ज को पकड़ा। उन्होंने अलग-अलग समुदायों के बीच जाकर तालमेल बैठाया और बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार किया। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राठौड़ की टीम ने घर-घर जाकर जो संपर्क साधा, उसी का नतीजा है कि आज ममता बनर्जी जैसी कद्दावर नेता को अपने ही क्षेत्र में हार का स्वाद चखना पड़ा।
सुवेंदु ने जताया आभार, राठौड़ बोले- यह जनता की जीत
जीत के बाद गदगद नजर आ रहे सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि यह जीत टीम वर्क का नतीजा है। उन्होंने विशेष तौर पर राजेंद्र राठौड़ समेत राजस्थान के उन सभी नेताओं का आभार जताया जिन्होंने बंगाल की तपती गर्मी में जमीन पर पसीना बहाया। वहीं, राजेंद्र राठौड़ ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, यह पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत है, जिन्होंने तानाशाही के खिलाफ वोट दिया।
भवानीपुर में अब आगे क्या?
इस जीत ने न सिर्फ बीजेपी का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि राज्य की राजनीति में भी बड़ा बदलाव लाने के संकेत दिए हैं। भवानीपुर के चौक-चौराहों पर अब केवल सुवेंदु और राठौड़ की रणनीति के चर्चे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस बार खेला बीजेपी ने कर दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिया श्राप, कहा- देश का बंटवारा करने वाली कांग्रेस से मुक्त हो जाए भारत…
- पटना हाईकोर्ट का जज बताकर मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात, ट्रांसपोर्टर से ठगे 20 लाख रुपए
- Bank Of India Home Loan : इस बैंक में 7.50% से कम ब्याज पर मिल रहा होम लोन, जानिए 5 बैंकों की ब्याज दरें
- बिहार दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रोटोकॉल के साथ किया अभिनंदन
- फतुहा प्रंखड उपचुनाव से पहले सियासी तूफान, पत्नी को चुनाव जिताने के लिए VIP नेता पर प्रताड़ना का आरोप
