कुंदन कुमार/ पटना। बिहार की राजधानी के पॉश इलाके में स्थित मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) अब पहले से कहीं अधिक विशाल होने जा रहा है। सरकार के ताजा निर्णय के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास के बगल में स्थित 5 देशरत्न मार्ग बंगले को अब सीधे मुख्यमंत्री आवास परिसर में मिलाया जा रहा है। यह विस्तार सुरक्षा और प्रशासनिक सुगमता के दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

डिप्टी सीएम का आवास था ‘5 देशरत्न मार्ग’
बता दें कि ‘5 देशरत्न मार्ग’ का बंगला अब तक बिहार के उपमुख्यमंत्री के लिए आवंटित रहा है। वर्तमान में यह बंगला सूबे के डिप्टी सीएम के नाम पर आवंटित है। क्योंकि यह बंगला मुख्यमंत्री आवास की सीमा से बिल्कुल सटा हुआ है, इसलिए इसे मुख्यमंत्री आवास का विस्तार देने के लिए चुना गया है।
कनेक्टिविटी और सुरक्षा पर जोर
इस विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और दोनों आवासों को आपस में जोड़ने (कनेक्ट करने) का काम किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सुरक्षा कारणों और बैठकों के लिए अतिरिक्त जगह की आवश्यकता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस विलय के बाद मुख्यमंत्री आवास का दायरा बढ़ जाएगा, जिससे बड़े कार्यक्रमों और आधिकारिक बैठकों के आयोजन में आसानी होगी।
राज्य का भवन निर्माण विभाग इस पूरी प्रक्रिया और नए आवंटन की तैयारी में जुटा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

