Jaipur News: राजधानी के शिप्रापथ थाना इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे जयपुर को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार रात जगन्नाथपुरी सेकंड कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान मालिक की लापरवाही ने दो गरीब परिवारों के चिराग बुझा दिए। घर के बाहर खेल रही 5 साल की राधिका और 6 साल की गौसिया पास ही बने एक गहरे पानी के टैंक (हौद) में गिर गईं। जब तक परिजनों को पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गईं मासूम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। जगन्नाथपुरी सेकंड में एक मकान का काम चल रहा है, जिसका मालिक भरतपुर का बताया जा रहा है। यहां पिछले 10 दिनों से काम बंद था, लेकिन मकान मालिक ने 8 फीट गहरा टैंक पानी से लबालब भरकर खुला छोड़ दिया था। राधिका और गौसिया पास ही खेल रही थीं। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों बच्चियां हौद के किनारे बेफिक्र खेलती नजर आ रही हैं, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी जिंदगी के आखिरी लम्हे हैं।
मजदूर माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे का शिकार हुई बच्चियों के माता-पिता की कहानी सुनकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। राधिका के पिता दिव्यांग हैं, जो ट्राईसाइकिल पर मोबाइल कवर बेचकर घर चलाते हैं। वहीं गौसिया के पिता पेंटर का काम करते हैं। ये परिवार यूपी और बिहार से यहां सिर्फ इसलिए आए थे ताकि मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों का भविष्य संवार सकें। शाम को जब बच्चियां काफी देर तक नहीं दिखीं, तो मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। काफी तलाश के बाद जब निर्माणाधीन मकान के खुले टैंक में देखा गया, तो दोनों की बेजान देह पानी के ऊपर तैर रही थी।
शिप्रापथ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भारी भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Kota के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं को लगा मौत का इंजेक्शन? 1 की मौत, 5 की किडनी फेल, अस्पताल में भारी हंगामा
- दिनदहाड़े लॉ छात्रा का अपहरण: कार सवार बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने नाकाबंदी कर शुरू की तलाश
- CG Accident News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
- ’वेतन नहीं तो काम नहीं’: बिहटा में सफाई कर्मियों की हड़ताल से स्वच्छता व्यवस्था चरमराई, नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन
- TVS iQube S 4.7 kWh नए फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च…
