लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग में 202 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में प्रतिभा है, उस प्रतिभा को प्लेटफॉर्म चाहिए। घूस खाने वाला घुन की तरह पूरी व्यवस्था का शोषण करता है। अब हमें कोई बीमारू राज्य नहीं कहता है। बीजेपी सरकार में उत्तर प्रदेश में तेजी से विकास किया है। यूपी सबसे ज्यादा नियुक्ति पत्र देने वाला राज्य है।

सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे बनाने वाला राज्य

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों की संख्या जो 14,000 थी, बीते 9 वर्षों में बढ़कर उसकी संख्या 32,000 से ऊपर हो गई है। आज यूपी, सबसे ज्यादा नियुक्ति-पत्र देने वाला, सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे बनाने वाला, सबसे ज्यादा किसानों को इंसेंटिव देने वाला और सबसे ज्यादा वेलफेयर स्कीम के साथ जोड़ने वाला राज्य है।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर का एक साल: CM योगी ने भारतीय सेना को दी बधाई, कहा- हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति

पहले मजहब देखकर भर्तियां होती थी

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को नौकरी दी। जो योग्य है उसके साथ अन्याय नहीं होता है। हमारी सरकार में कोई सिफारिश नहीं होती है। पारदर्शी भर्ती नए यूपी की पहचान है। आयुष विभाग में 202 पदों पर नियुक्ति की है। पहले मेहनती युवाओं का शोषण होता था। पहले जाति,मजहब देखकर भर्तियां होती थी।

READ MORE: ‘लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं…’, कुरारा का नाव हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, कहा- जल्द से जल्द लापता लोगों को ढूंढें

नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई

योगी ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार की पारदर्शी एवं संवेदनशील नीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश में अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत आज लखनऊ में UPPSC एवं UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर का एक साल: CM योगी ने भारतीय सेना को दी बधाई, कहा- हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति

पूर्ण विश्वास है, ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु आप सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।